मुरादाबाद, फरवरी 12 -- एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को घायलों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में भर्ती कराया गया,जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया है। नगर के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी आरिफ पुत्र इब्राहिम 55 वर्ष एवं उनके रिश्तेदार जियाउद्दीन निवासी सहसपुर थाना सिओहारा जनपद बिजनौर बुलेट से मुरादाबाद जा रहे थे कंबोडिया होटल के सामने मुरादाबाद की तरफ से आ रही एंबुलेंस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बुलेट में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया बाद में डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है। फोटो कांठ 7 एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.