एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बिजनौर, अगस्त 23 -- फोरलेन हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। शेरकोट की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को राजपूताना रिजॉर्ट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्राम नंगली लाडन निवासी अशफाक पुत्र मोहम्मद खुर्शीद और अरविंद पुत्र वीर सिंह बाइक से शेरकोट गए थे। वहां से वापस अपने गांव लौटते देर रात जैसे ही उनकी बाइक राजपूताना रिसोर्ट के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.