प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। अलोपीबाग निवासी प्रोफेसर श्री प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की सुबह करीब पौने 11 बजे वह केपी इंटर कॉलेज के पास बाइक पर खड़े थे।इसी दौरान पीछे खड़ी एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनके कंधे, पैर और सिर में चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर मौके से फरार हो गया। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...