एंबुलेंस की जीआईएस से होगी ट्रैकिंग, जिलों में बनेंगे कॉल सेंटर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में चलने वाली एंबुलेंस की अब जीआईएस (जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) ट्रैकिंग होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने एंबुलेंस संचालन की नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें सभी एंबुलेंस में जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम लगाया जाना किया अनिवार्य किया गया है। एंबुलेंस मरीज को लेकर कहां जा रही है और अस्पताल से कितनी दूरी पर है, इसकी लाइव निगरानी की जायेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी जिलों में एंबुलेंस सेवा के लिए केंद्रीयकृत कॉल सेंटर बनाने का भी निर्देश दिया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शंकर रजक का कहना है नई गाइडलाइन से मरीजों को काफी सुविधा होगी。
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में होगी तैनाती मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.