सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- प्रलयंकर सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करों के नए हथकंडे का खुलासा हुआ है। भिठ्ठा थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में नेपाल से लायी जा रही 415 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक चोरी की बिना निबंधित बाइक भी बरामद की गयी है। यह भी पढ़ें- Purnia News: चारपहिया वाहन से 179 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एम्बुलेंस में शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में पीएसआई हर्षित गोयल व सशस्त्र बलों की टीम ने सेम्हुआ गांव के मुख्य सड़क पर घेराबंदी की। यह भी पढ़ें- Purnia News: बाइक से पांच लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरारतस्करों क...