सहारनपुर, फरवरी 12 -- अंबाला रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात एंबुलेंस और स्विफ्ट डिजायर कार की भिड़ंत में कार चला रहे चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गांव बीदपुर निवासी डॉ. विशाल (26) चंडीगढ़ के एक अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग में कार्यरत थे। वह दो दिन पूर्व ही अपने गांव आए थे। गांव के ही उनके तीन साथी अभिषेक (22) पुत्र मैनपाल, मोहित (30) और विकास (32) पुत्र मोहनलाल कस्बे में सैनी समाज द्वारा आयोजित धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के लिए टेंट लगाने आए थे। बुधवार देर रात डॉ. विशाल उन्हें अपनी कार से गांव छोड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी कार अंबाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.