उरई, अप्रैल 3 -- उरई। सरकार द्वारा संचालित 108, 102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवस मनाया। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट सेवा पर एंबुलेंस कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके पाल ने केक काटकर हेल्प डेस्क कर्मचारियों को बधाई दी। ग्रीन हेल्थ सर्विस संस्था ने प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को ईएमटी दिवस मनाया जाता है। डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा एम्बुलेंस कर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं जो आपातकालीन स्थिति में सबसे पहले मौके पर पहुंचकर मरीजों को जीवनदान देने का कार्य करते हैं। कहा कि 108, 102 एम्बुलेंस सेवा प्रदेश के लिए एक वरदान साबित हो रही है। सड़क दुर्घटनाएं, प्रसव पीड़ा, गंभीर बीमारियां या अन्य आपात स्थितियों में एम्बुलेंस कर्मी तत्परता से सेवा देकर मरीजों को...