हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर। सरीला सीएचसी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने ईएमटी दिवस उत्साह व गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आपातकालीन सेवाओं के दौरान अपने अनुभव साझा किए। एंबुलेंस पायलटों व ईएमटी ने कहा कि वे चौबीसों घंटे मुस्तैदी से कार्य करते हुए मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करते हैं, जिससे कई बार गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद टीम सेवा भावना के साथ कार्य कर रही है। जिला प्रभारी भूपेंद्र व अन्य अधिकारियों ने कहा कि एंबुलेंस सेवा आमजन के लिए जीवन रेखा है। ईएमटी और पायलट कठिन हालात में भी साहस, तत्परता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जो सराहनीय है। इस अवसर पर बेहतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.