एंबुलेंस कर्मियों की पुनर्भर्ती में उमड़ी भीड़, पुलिस बुलानी पड़ी
लखनऊ, जून 6 -- आशियाना स्थित जीवीकेईएमआरआई एंबुलेंस सेवा कार्यालय में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े पूर्व कर्मचारियों की पुनर्भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे हो गए कि व्यवस्था संभालने में प्रशासन के पसीने छूट गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। भर्ती केंद्र पर लंबी कतारें और अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। जिससे कई अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। करीब दो वर्ष पहले सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्भर्ती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुरू की गई है। लंबे समय से बहाली की मांग कर रहे पूर्व कर्मियों के लिए यह प्रक्रिया राहत लेकर आई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह से ही दस्तावेजों के साथ भर्ती केंद्र पहुंच गए। पुनर्भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.