सुल्तानपुर, मार्च 8 -- भदैया, संवाददाता। सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर हनुमानगंज बाईपास पुल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। शव लेकर जा रही एंबुलेंस की पीएसी वाहन में हुई भिड़ंत के मामले में पीएसी वाहन चालक की ओर से कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी अरुण कुमार सिंह की सास दीपा सिंह का निधन हो गया था। परिजन शव को एंबुलेंस से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर हनुमानगंज बाईपास के पास पखरौली स्टेशन के आरओबी से पहले मुरारपुर गांव के निकट सड़क किनारे खड़े पीएसी वाहन से एंबुलेंस जा टकराई थी। हादसे में एंबुलेंस चालक सोनू (36) पुत्र वशीर अहमद निवासी रुद्रपुर, अरुण कुमार सिंह पुत्र केशव प्रसाद, उनके पुत्र पीयू...