सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर मकसूदपुर चौक के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित 102 एम्बुलेंस और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज, चालक, ईएमटी समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: रायडीह में पुल के नीचे पलटा टेंपो, एक दर्जन यात्री घायलदुर्घटना के बाद की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया। लोगों की मदद से घायलों को मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस चालक राकेश और ...