महोबा, जनवरी 14 -- महोबकंठ,संवाददाता। राजमार्ग में एंबुलेंस व पिकअप की भिड़त होने में होमगार्ड सहित 6 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चौका सौरा के पास एंबुलेंस व पिकअप में भिड़त हो गई। एंबुलेंस चालक धमेन्द्र यादव निवासी पिछोर झांसी की मौत हो गई जबकि एंबुलेंस सवार होमगार्ड नंदकिशोर और उसका 18 वर्षीय देवीशरण, पत्नी राजकुमारी, पुत्र अमन निवासी राठ जिला हमीरपुर, 60 वर्षीय सियारानी पत्नी हरिराम, नीरज यादव व पिकअप चालक अरमान खान निवासी निवाड़ी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र नौगांव मध्य प्रदेश में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.