साहिबगंज, फरवरी 3 -- साहिबगंज। जिले में संचालित सभी एंबुलेंसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम इंस्टॉल कराने तथा चालकों एवं सहायक कर्मियों का पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा। यह जानकारी डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को दिया है। दरअसल,आमजन को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर में जिले के विभिन्न मदों से संचालित एंबुलेंसों को बुलाकर विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया । इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य एंबुलेंस सेवाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करना तथा उन्हें और अधिक प्रभावी, पारदर्शी व सुचारू बनाना था। निरीक्षण के दौरान ओपीडी एंबुलेंस, कार्डियो एंबुलेंस तथा पीएम जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल यूनिट एंबुलेंसों की गहनता से जांच की गई। डीसी ने एंबुलेंसों की तकनीकी स्थिति, उपलब्ध चिकित्सीय उपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.