एंबुलेंसों की सुविधाओं की हुई जांच, रियल टाइम मॉनिटरिंग भी परखी
पीलीभीत, जून 16 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं की सोमवार को गहन जांच की गई। इस दौरान एंबुलेंस में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों और दवाओं की पड़ताल करने के साथ रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को भी परखा गया। जांच के लिए सभी ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) और पायलटों को बुलाकर आवश्यक जानकारी ली गई। अधिकारियों ने एंबुलेंस में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर, फर्स्ट एड किट, जीवनरक्षक दवाओं और अन्य आवश्यक उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया। शासन से जारी मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने एंबुलेंस की लोकेशन ट्रैकिंग और रियल टाइम रिस्पांस सिस्टम की भी जांच की, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय से सेवा उपलब्ध कराई जा सके। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों का भी सत्यापन किया गया। अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.