एंथ्रोपिक के 'क्लॉड' का रुपये आधारित मूल्य तय
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। वैश्विक एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में अपने एआई सहायक 'क्लॉड' के लिए रुपये में कीमतें तय करने की घोषणा की है, जिससे देश के उपयोगकर्ताओं के लिए भुगतान प्रक्रिया आसान हो जाएगी। एंथ्रोपिक के अधिक उपयोग, क्लॉड कोड और कोवर्क तक पहुंच वाले प्लान 'क्लॉड प्रो' की कीमत 2,000 रुपये प्रति माह रखी गई है, जबकि उच्च उपयोग सीमा और व्यस्त समय में प्राथमिकता पहुंच वाला 'मैक्स' प्लान 11,999 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है। भारतीय मुद्रा में तय यह मूल्य कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर दिख रहा है और फिलहाल कार्ड भुगतान का विकल्प भी दिया गया है। यह भी पढ़ें- एंथ्रोपिक का भारतीयों को तोहफा! अब डॉलर नहीं, रुपये में खरीदें Claude AI सब्सक्रिप्शन, जानें नए प्लान की कीमत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.