एंथ्रोपिक के सिर सबसे बड़े आईपीओ का ताज
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- एंथ्रोपिक ने आईपीओ का बनाया नया रिकॉर्ड वैश्विक शेयर बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक ने नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 81.3 अरब डॉलर (करीब 6.8 लाख करोड़ रुपये) जुटाकर एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ एंथ्रोपिक का निर्गम दुनिया के कॉरपोरेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है। इससे पहले जून में स्पेसएक्स ने आईपीओ के जरिए करीब 75 अरब डॉलर की राशि जुटाई थी। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर लिस्टिंग से पहले कंपनी ने अपने शेयरों की कीमत 83 डॉलर प्रति शेयर तय की और 98 करोड़ शेयर बेचकर यह ऐतिहासिक राशि जुटाई। इस आईपीओ में एन्थ्रोपिक ने करीब 95.64 करोड़ शेयर और सह-संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.