नई दिल्ली, जुलाई 31 -- एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने कहा कि उसके कुछ एआई मॉडल ने टेस्टिंग के दौरान तीन अलग-अलग संस्थाओं के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा दी। यह खुलासा ऐसे समय हुआ, जब कुछ दिन पहले ओपनएआई ने भी बताया था कि उसके एक एआई मॉडल ने परीक्षण के दौरान दूसरी कंपनी के सर्वर में घुसपैठ की थी। एंथ्रोपिक ने बताया कि परीक्षण की समीक्षा के दौरान उसे इन तीन घटनाओं की जानकारी मिली। उसने बड़े स्तर पर साइबर सुरक्षा समीक्षा शुरू की थी। कंपनी ने कहा कि क्लाउड ने कमजोर पासवर्ड जैसी सामान्य सुरक्षा कमियों का फायदा उठाकर संबंधित संस्थाओं के सिस्टम में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- AI ने टेस्टिंग के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध, Anthropic ने मानी बड़ी चूक इन घटनाओं में क्लाउड ओपस 4.7, क्लाउड माइथोस 5 और कंपनी का एक आंतरिक शोध मॉडल शामिल था।

हिंदी...