कानपुर, फरवरी 25 -- मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने एंडोस्कोपी तकनीक से ब्रेन हेमरेज की सफल सर्जरी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तीन दिन पहले हमीरपुर की 65 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जांच में दिमाग में बड़े आकार का रक्त का थक्का (क्लॉट) पाया गया, जिससे मरीज की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मरीज की अधिक उम्र और क्लॉट के आकार को देखते हुए डॉ. सौरभ और डॉ. चंदर की टीम ने पारंपरिक ओपन सर्जरी के बजाय एंडोस्कोपिक तकनीक अपनाने का निर्णय लिया। करीब 6 मिलीमीटर के छोटे चीरे के माध्यम से एंडोस्कोप डालकर क्लॉट के हिस्से को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। सर्जरी के दौरान रक्तस्राव न्यूनतम रहा और आसपास की नसों को भी सुरक्षित रखा गया। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि अब त...