एंडेवर एकेडमी प्रोजेक्ट प्रयास पाकुड़ में लगाया गया पौधा
पाकुड़, जून 17 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ प्रखंड परिसर स्थित एंडेवर एकेडमी प्रोजेक्ट प्रयास पाकुड़ में निर्देशक विकास तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को पौधारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर शिक्षक समीर अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार साहा, नीरज कुमार राउत, आशीष रंजन, रिक दास, प्रिया कुमारी, मुनमुन कुमारी का भरपूर सहयोग रहा। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र-छात्राओं ने निरंतर पौधारोपण करने एवं पेड़ संरक्षण को लेकर संकल्प लिया। एंडेवर एकेडमी के निर्देशक विकास तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर उनसे भविष्य में मिलने वाले फायदे को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित सभी से अपने दैनिक जीवन में थोड़ा वक्त निकाल कर पौधे लगाने की अपील की। यह भी पढ़ें- एंडेवर एकेडमी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.