बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने नौनिहालों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में बढ़ती गर्माहट और सुबह-शाम की ठंडक के बीच वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खासतौर पर छह महीने से चार साल तक के बच्चों में उल्टी-दस्त यानी डायरिया के मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों छोटे बच्चों के साथ पहुंच रहे अभिभावकों की संख्या पहले की तुलना में कहीं अधिक देखी जा रही है। जिला अस्पताल में बीते सप्ताह की तुलना में डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। वर्तमान में प्रतिदिन 15 से 20 बच्चे उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर ओपीडी पहुंच रहे हैं, जबकि पहले यह आंकड़ा आठ से दस था। वहीं, निजी अस्पतालों में यह संख्या सौ के पार पहुंच रही है। कई बच्चों में डिहाइड्रेशन के लक्षण प...