मैनपुरी, अप्रैल 28 -- जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित कमेटी की अध्यक्ष अपर जनपद न्यायाधीश तालेवर सिंह एवं सदस्य अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी प्रथम कुलदीप सिंह ने मंगलवार को संयुक्त रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान से जुड़कर राजकीय संप्रेक्षण गृह फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में बच्चों की संख्या 69 पायी गयी। जिसमें मैनपुरी जनपद के कुल 15 बच्चे हैं। अधिकारीयों द्वारा बच्चों की समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में बच्चों के लिए बनाए जाने वाले खाने के संबंध में पाया कि नाश्ते में सुबह चाय व पराठा दिया गया। दोपहर भोजन में मट्ठा के आलू की सब्जी, रोटी, चावल, सलाद दिया गया एवं रात्रि भोजन में रोटी व गोभी आलू की सब्जी दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान दैनिक वस्तु वितरण पंजिका में पाया गया कि...