गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। सहारा एस्टेट से स्मार्टव्हील (पूर्व में आरकेबीके) तक निर्माणाधीन 4.8 मीटर लम्बे डबल लेन रिंग रोड को चौड़ा करने के लिए अब सीवेज पंपिंग स्टेशन की चहारदीवारी तोड़ी जाएगी। वर्तमान में मोहद्दीपुर के पास एंट्री प्वाइंट पर सड़क की चौड़ाई सिर्फ 05 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 11 मीटर किया जाएगा। सड़क अब वाहनों के चलने योग्य हो चुकी है, जबकि आबादी की ओर 150 मीटर रिटेनिंग वाल, 2.5 किमी रेलिंग और दो किमी फुटपाथ का निर्माण पूरा कर लिया गया है। हालांकि, रिटेनिंग वाल का शेष कार्य अभी जारी है। सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर रखी गई है, जिसमें सात मीटर मुख्य सड़क और दोनों ओर फुटपाथ शामिल हैं। इसके अलावा 3700 मीटर रिटेनिंग वाल और ड्रेन का निर्माण होगा। परियोजना में पहले से बने छह इंटरसेप्टिंग चैंबर की मरम्मत, पांच एयर वाल्व चैंबर का निर्म...