धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद। जिलेभर में शनिवार शाम से देर रात तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान एसएसपी के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों तथा थाना सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 1121 वाहनों को रोका गया, जिनमें दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहन शामिल थे। पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.