नोएडा, मार्च 28 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3डी रडार से लेकर एंटी हाई जैकिग सुरक्षा मजबूत होगी। यहां दीवार के पीछे छिपी संदिग्ध वस्तु को तलाश कर निष्क्रिय करने और बॉम्ब स्कावयड समेत यात्री की सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्था चाक चौबंद हो गई है। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को क्राइम प्रिवेंशन थ्रू एनवायरनमेंटल डिजाइन (सीपीटीईडी) के सिद्धांतों के तहत डिजाइन किया गया है। यहां लगने वाले सीसीटीवी कैमरे एआई से लैस हैं। ये रियल टाइम ट्रैकिंग के साथ ही खतरे को पहचान कर स्वयं ही अलर्ट भेजने में सक्षम हैं। कैमरों से 24 घंटे निगरानी हो रही है। एयरपोर्ट की परिधि में 350 से अधिक कैमरे व इलेक्ट्रिक फेसिंग लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ को रोका जा सके। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (एसओसी) बनकर तैयार हो चु...