एंटी लार्वा एवं मच्छर रोधी दवा का किया गया छिड़काव
औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 एवं 9 के विभिन्न मुहल्लों में मंगलवार को एंटी लार्वा एवं मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। सुपरवाइजर सुशील कुमार एवं सुनील कुमार की देखरेख में तकिया मोहल्ला टोली, कुशवाहा टोली, स्टोरी जिला के पश्चिमी गेट, बालूगंज सहित कई इलाकों में दवा का छिड़काव किया गया। सुपरवाइजर सुशील कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व वार्ड संख्या-1 से 4 तक एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया था, लेकिन बारिश के कारण कार्य रोकना पड़ा था। मंगलवार से पुनः मच्छर रोधी दवा का छिड़काव शुरू किया गया। पार्षद सीमन कुमारी ने दवा छिड़काव अभियान को लेकर मुख्य पार्षद अंजली कुमारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.