उन्नाव, मार्च 23 -- सफीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। सफीपुर कस्बे के शंकरी देवी मंदिर परिसर में सोमवार को एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान 1090, 112, 1930, 1098 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए कहा गया। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-ब...