बिजनौर, जनवरी 14 -- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। गुरुवार को एंटी रोमियो टीम ने इंदिरा पार्क में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पार्क में मौजूद महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। गुरूवार को टीम के सदस्यों ने महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 स्वास्थ्य सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल रहीं। अधिकारियों ने इन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं से उनकी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.