एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को जागरूक किया
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- मीरापुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्बे के श्री सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को मीरापुर थाने की एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा एवं बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।श्री सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान एसआई विवेक मुदगल ने कहा कि आज का दौर डिजिटल युग है और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं को हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.