कन्नौज, दिसम्बर 30 -- कन्नौज,संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान (फेज-5.0) के अंतर्गत जनपद कन्नौज पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, एंटी रोमियो टीम की भूमिका तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित सहायता कैसे प्राप्त करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस ने महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.