रुडकी, अप्रैल 13 -- लक्सर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म होने के कारण 20 से अधिक मरीजों को बिना टीका लगवाए वापस लौटना पड़ा। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कुछ दिन पहले मिली 10 वायल की खेप खत्म हो चुकी है और नई आपूर्ति अभी तक नहीं पहुंची है, जिससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। बताते चलें कि लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 15 से 20 डॉग बाइट के मरीज पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गए थे। इस समस्या को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद 10 वायल की आपूर्ति केंद्र पर भेजी गई थी, जिससे करीब 60 मरीजों का टीकाकरण किया गया। यह भी पढ़ें- एआरवी न पहुंचने से मरीजों की बढ़ी परेशानी, 50 से अधिक लौटे निराश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...