बलिया, फरवरी 20 -- रसड़ा। स्थानीय सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने वाला सीरिंज महीनों से नहीं है। इसके अभाव में कुत्तों के हमलों से जख्मीं हुए लोगों को सीरिंज बाजार से खरीदकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। इससे पीड़ित लोगों को दिक्कतें हो रही है।यहां पर रोजाना चालिस से पचास पीड़ित लोग एआरवी लगवाने के लिए आते हैं।लोगों ने बताया कि यहां अस्पताल में करीब ढाई महीने से सीरिंज खत्म है। इसके लिए पीड़ित लोगों ने अस्पताल के अधीक्षक से कई बार कह चुके हैं लेकिन अभी तक यहां पर सीरिंज उपलब्ध नहीं हुआ। तीन पहले अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी सीएमओ डॉ. विजय यादव को भी यहां के लोगों ने अवगत कराया था। उन्होंने जल्द ही उपलब्ध कराने का भरोसा दिया लेकिन अभी तक सीरिंज जिले से नहीं भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.