एंटी-रैगिंग निकाय बना शिकायत को हेल्पलाइन नंबर करना होगा जारी
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों में यूजी नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसलिए इन कॉलेजों में रैगिंग पर पूरी तरह अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सख्त निर्देश के आलोक में कॉलेजों को अपने कैंपस में रैगिंग के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया है। इसके तहत अब संस्थानों को एंटी रैगिंग नियमों का पालन पूरी सख्ती से करना अनिवार्य किया गया है। संस्थानों को भेजे गए नोटिस के अनुसार, सभी शिक्षण संस्थानों को अपने परिसर में तत्काल प्रभाव से एंटी-रैगिंग निकायों का गठन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि ये निकाय प्रभावी रूप से काम करें। संस्थानों की जवाबदेही तय करते हुए निर्देश दिया गया है कि परिसरों में किसी भी प्रकार की रैगिंग की घटना को बर्दाश्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.