दरभंगा, सितम्बर 20 -- संजय लाला,दरभंगा। उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डीएमसीएच के पीएसएम विभाग में शनिवार को एंटी रेबीज वैक्सीन समाप्त हो जाने से मरीजों के बीच हाहाकार मच गया। कुत्ते, बन्दर, बिल्ली, सियार आदि के काटने से गहरे जख्म लेकर दर्जनों मरीज वैक्सीन लेने दूर-दूर से अस्पताल पहुंचे थे। दिन के 11 बजे वैक्सीन का अंतिम वायल समाप्त होने की जानकारी मिलने पर उनके बीच अफरातफरी मच गई। अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने की जानकारी मिलने पर निजी दुकानदारों की चांदी हो गयी। दर्जनों लोगों को वैक्सीन बेचकर उन लोगों ने अच्छा मुनाफा कमाया। इधर, अस्पताल प्रशासन जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद लगाए बैठा है। जो लोग सक्षम थे उन्होंने निजी दुकानों से वैक्सीन खरीदी। गरीब मरीज वैक्सीन लिए बिना बैरंग वहां से लौट गए। सुरहाचट्टी से आय...