रुडकी, मई 14 -- सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म होने से पहले ही दूसरी खेप पहुंच गई है। जिससे अब कुत्ता और अन्य जानवरों के काटने पर इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि 500 वायल एंटी रेबीज वैक्सीन की और अस्पताल पहुंच गई है। कुछ समय पहले अस्पताल में उपलब्ध पूरा स्टॉक समाप्त हो गया था। अस्थायी व्यवस्था के तौर पर दूसरे अस्पताल से वैक्सीन मंगाई गई थी, लेकिन वह भी कुछ दिनों में खत्म हो गई। इसके बाद कई मरीजों को मेडिकल स्टोर से 300 से 380 रुपये तक खर्च कर वैक्सीन खरीदनी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन ने लगातार उच्च अधिकारियों को वैक्सीन की मांग भेजी थी। अब नई खेप पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्थ...