सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। महानगर में नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक करीब 9276 श्वानों का एंटी रेबीज वैक्सीनेशन किया जा चुका है। अभियान की शुरुआत 9 जनवरी 2026 को महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा वार्ड नंबर 40 से की गई थी। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाना और कुत्तों के काटने से होने वाली मौतों को शून्य तक लाना है। सहारनपुर प्रदेश का पहला महानगर है जहां इस कार्यक्रम के तहत एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान को पांच टीमों के साथ युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। अभियान के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.