बरेली, मार्च 17 -- आंवला। नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर अचानक एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार को तहसील क्षेत्र स्वास्थ केंद्रों पर 490 लोगों का टीकारण किया गया, जबकि आंवला सीएचसी पर 133 का वैक्सीनेशन हुआ। इस समय आवारा कुत्ते, बिल्ली और बंदर अचानक आक्रामक हो गए हैं। उनके काटने से काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने सरकारी स्वास्थ केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को आंवला स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 133 लोगों को एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। मझगांवा सीएचसी पर 132, भमोरा सीएचसी पर 130 तथा रामनगर पीएचसी पर 98 लोगों का एंटी रेबीज वैक्सीनेशन किया गया। बताया गया कि रसूला, पनवड़िया, कटसारी, मनौना, डिलवरी, रम्पुरा, दरावनगर और कुसूमरा गांवों में आवारा कुत्ते, बिल्ली और बंदर अधिक हमलावर हो रहे हैं। डॉ. सलीम और फार्मासिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.