एंटी रेबीज नहीं मिलने से मॉडल अस्पताल में हंगामा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल में गुरुवार को एंटी रेबीज के लिए मरीजों ने हंगामा किया। मरीजों ने कहा कि वह काफी दूर से आये थे और उन्हें दवा नहीं मिली। मॉडल अस्पताल में दो दिन से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है। एसकेएमसीएच में भी वैक्सीन नहीं है। मरीजों ने कहा कि निजी अस्पताल में वैक्सीन लेने में काफी पैसे लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि बीएमएसआईसीएल से वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो रही है। आपूर्ति न होने से जिले से लेकर पीएचसी और सीएचसी तक वैक्सीन नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.