गोपालगंज, जून 26 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक माह से एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ते, बंदर, बिल्ली व अन्य जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचने वाले पीड़ितों को अस्पताल से निराश लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में इंजेक्शन नहीं मिलने के कारण मरीजों को मजबूरन खुले बाजार से महंगे दामों पर एंटी रेबीज इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। वहीं कई लोग इलाज के लिए पड़ोसी राज्य यूपी के सरकारी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- संयुक्त अस्पताल परिसर से कुत्तों को हटाया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...