आगरा, फरवरी 10 -- छत्ता जोन के वार्ड संख्या 96 स्थित धूलियागंज चौराहे के व्यावसायिक क्षेत्र में मंगलवार को नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने एंटी प्लास्टिक जन-जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने दुकानदारों और ठेला संचालकों से संवाद किया और उन्हें अपनी दुकानों व ठेलों पर गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने हेतु दो-दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने को समझाया। सभी व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग न करने की अपील की गई। साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा सड़क पर न फेंकने आदि के लिए भी जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.