एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो को मिलेंगे बुलेट प्रूफ जैकेट और नाइट विजन कैमरे
जमशेदपुर, जून 26 -- झारखंड में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। एनसीबी की टीम को बुलेट प्रूफ जैकेट, नाइट विजन कैमरे और अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सीमावर्ती इलाकों और हाईवे पर प्रभावी निगरानी की जा सके। इसके साथ ही रांची के बाद झारखंड का दूसरा एनसीबी केंद्र कोल्हान मंडल में स्थापित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। कोल्हान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इसे एनसीबी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा से जुड़े हुए हैं। हाल के वर्षों में इन मार्गों का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी के लिए करने के मामले बढ़े हैं। ऐसे में यहां स्थायी निगरानी तंत्र विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.