किशनगंज, जून 6 -- किशनगंज। संवाददाता एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के द्वारा गुरुवार की शाम को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरुद्ध दो अलग अलग कार्रवाई की गई। कार्रवाई कोचाधामन व दिघलबैंक थाना क्षेत्र में की गई।कार्रवाई में 180.39 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किया गया मादक पदार्थ के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में की गई।पहली कार्रवाई कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमत पाड़ा में एक मेडिकल दूकान में की गई।यहां से टीम ने 95 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इसके अलावा 4,190 रुपये नगद, एक डिजिटल तराजू और चार मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की दो अलग अलग कार्रवाई में 180.39 ग्राम मादक पदार्थ जप्त कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमतपाड़ा में पुलिस को गुप्त सूचन...