नई दिल्ली, मई 30 -- Zen Technologies Ltd Share Price: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों पर इस समय दिग्गजों की निगाह टिकी हुई है। मौजूदा समय में दुनिया भर में कई युद्ध चल रहे हैं। बदलते समय के साथ युद्ध की शैली में भी काफी बदलाव आ गया है। पहले के मुकाबले युद्ध अब टेक्नोलॉजी आधारित हो गए हैं। यही वजह है कि निवेशकों का ध्यान डिफेंस स्टॉक पर टिका हुआ है। जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड भी उन्हीं डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में से एक है जिसमें DII ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्च तिमाही के डाटा के अनुसार कंपनी में DII की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत को पार कर गई है। यह भी पढ़ें- मल्टीबैगर स्टॉक 60% तक लुढ़का, क्या यह खरीदने का सही समय? अब क्या करें निवेशक10% के पार पहुंच गई DII की हिस्सेदारी? जनवरी से मार्च 2026 के दौरान जेन टेक्नोलॉजी ने कंपनी में 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी ...