गढ़वा, अप्रैल 3 -- खरौंधी। एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान के तहत थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम को थाना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उस दौरान दो और चार पहिया वाहन के चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने व ट्रैफिक नियम का पालन करने को निर्देश दिया गया। वहीं वाहन का कागजात, हेलमेट, लाइसेंस जांच किया गया। वहीं बिना कागजात, लाइसेंस, हेलमेंट वाले वाहन का ऑनलाइन चालान किया गया। थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि उच्य पदाधिकारी के निर्देश खरौंधी-भवनाथपुर मुख्य पथ थाना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट के वाहन को चलाना किया जा रहा है ताकि लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.