देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर। अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर थाना पुलिस ने रविवार को व्यापक एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एसपी सौरभ के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर एक साथ संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रुकवाकर सघन जांच की। वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात की जांच की गई, वहीं बाइक की डिक्की खुलवाकर उसमें रखे सामान की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा बाइक सवार लोगों के बैग और अन्य वस्तुओं की भी गहन जांच-पड़ताल की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की पहचान करना है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस अभियान में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या संदिग्...