सिमडेगा, मई 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देशा पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बांसजोर थाना, केरसई थाना एवं कोलेबिरा थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...