एंटी क्राइम को लेकर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
देवघर, अप्रैल 29 -- चितरा,प्रतिनिधि। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चितरा पुलिस ने मंगलवार की शाम एंटी क्राइम अभियान के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के दमगढ़ा एवं नारंगी मोड़ पर एसआई शीतलाल बारला के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से राहगीरों में हलचल मच गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दर्जनों दोपहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की खोलकर बारीकी से जांच की। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में हर वाहन की गहन तलाशी ली गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीरता साफ झलकती नजर आई। अभियान का असर ऐसा रहा कि कई बाइक चालक पुलिस को देखते ही रास्ता बदलते नजर आए, मानो कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे हों। यह भी पढ़ें- 18 हजार रूपए वसूला जुर्माना पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.