एंटी करेप्शन टीम ने विद्युत बाबू को पांच हजार रिश्वत लेते पकड़ा
मथुरा, जुलाई 3 -- आगरा की एंटीकरप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर पीड़ित के कनेक्शन में विद्युत भार कम करने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विद्युत विभाग के बाबू को रंगे हाथ कृष्णानगर स्थित ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ बलदेव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को आरोपी को आगरा स्थित एंटी करेप्शन कोर्ट में पेश किया जायेगा। गांव नगला सकराया, जैंत निवासी प्रकाश सिंह आटा चक्की चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके मीटर पर लोड अधिक था। इस लोड को कम कराने को लेकर प्रकाश सिंह ने कार्यालय अधिशासी अभियंता वाणिज्यक द्वितीय कृष्णानगर में कार्यरत कार्यकारी सहायक सुरेश चंद्र से बात की। इसके एवज में बाबू द्वारा उनसे पांच हजार रुपये की मांग की जा रही थी। पिछले काफी समय से उसे परेशान किया जा रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.