हाथरस, मई 24 -- एंटी करप्शन ने रिश्वत के आरोपी दरोगा को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल -(A) - दरोगा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने का मामलाहाथरस, संवाददाता। एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोरी के आरोपी दरोगा को शनिवार को अलीगढ़ कोर्ट में पेश कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली जंक्शन में मुकदमा दर्ज किया गया है।दस मई को हुई मारपीट के मामले में कुछ दिन पहले दिन पहले अनिल ने सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज कराया था। कचौरा चौकी प्रभारी जगजीत सिंह ने मारपीट के एक मामले में दस हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। अनिल ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम से की थी। शुक्रवर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने चौकी प्रभारी जगजीत सिंह को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। टीम ने आरोपी दरोगा के खिलाफ जंक्शन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया थ...