चंदौली, फरवरी 16 -- पीडीडीयू नगर/सकलडीहा(चंदौली), हिटी। सकलडीहा कस्बा नहर स्थित आवास से सोमवार को एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को उसके सहयोगी के साथ दस हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। रुपये लेखपाल के सहयोगी के पास से मिले हैं। बताया जा रहा है कि रुपये लेने वाला लेखपाल का चचेरा भाई है। टीम ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर मुगलसराय कोतवाली पहुंची। जहां मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। बीसापुर गांव निवासी विनय प्रकाश ने बीते 28 जनवरी को एसडीएम कार्यालय में अपने मृतक पिता के नाम की जमीन संक्रमणीय भूमिधर के रूप में अपने नाम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बीसापुर गांव में तैनात लेखपाल पंकज कुमार यादव को रिपोर्ट लगानी थी। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल 10 हजार रुपए घूस की मांग कर रहा था। इसे लेकर शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.