एंटी करप्शन टीम से बदसलूकी के आरोप में तहसील कर्मियों पर मुकदमा
बस्ती, जून 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सदर तहसील परिसर से एक कानूनगो को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इस धरपकड़ के दौरान तहसील में मौजूद लेखपालों, कानूनगो व तहसील कर्मियों ने जमकर हंगामा किया था। आरोप है कि इस दौरान टीम के साथ मारपीट पर अमादा हो गए। साथ ही सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हुए अपशब्द व जानमाल की धमकी दी। साथ ही मोबाइल व लैपटॉप छीनने का प्रयास किया गया। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लेखपाल राजेश के अलावा 25-30 लेखपाल, कानूनगो व तहसील कर्मचारी नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- कानूनगो घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने ऐसे फंसाया जाल में भष्ट्राचार निवारण संगठन बस्ती मंडल के प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.